सहारा ग्रुप ने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में भी अपनी शुरूआत कर दी है।
रिटेल सेगमेंट के 800 से ज्यादा प्रोडक्ट के साथ सहारा ने आगामी 18 महीनों
में 20 हजार करोड़ रुपए की बिक्री का टारगेट सेट किया है। उसकी डायरेक्ट
सेलिंग कंपनी का नाम सहारा क्यू शॉप है जिसे सहारा श्री सुब्रातोराय सहारा
ने नईदिल्ली में लोकार्पित किया।
श्री सुब्रतोराय सहारा ने कहा कि हमने अभी इसमें 3 हजार करोड़ का निवेश
किया है एवं जरूरत पड़ी तो और भी निवेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि
सहारा क्यू शॉप 330 स्क्वेयर फिट की दुकान होगी। मूलत: यह एक डिलेवरी सेंटर
होगा एवं इसमें एक स्टेपल पिन से लेकर व्यक्तिगत जरूरत की हर सामग्री
उपलब्ध रहेगी। सहाराश्री के अनुसार अभी 800 क्यू शॉप की शुरूआत की जा रही
है जो पूरे भारत में 60 हजार क्यू शॉप तक पहुंच जाएगी।
उन्होंने बताया कि ग्राहक केवल हमारे कॉल सेंटर पर एक फोन करेगा और हम पूरे
भारत में कहीं भी उन्हें वह प्रोडक्ट उपलब्ध करा देंगे जो उन्होंने मांगा
है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को हुई शुरूआत में हमने राजस्थान,
उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार एवं झारखंड के 60 शहरों को चुना है एवं 350
गोदामों के साथ अगले 18 महीने में कम से कम 20 हजार करोड़ रुपए की बिक्री
का टारगेट है। मार्च 2013 तक भारत के 998 शहरों में सहारा क्यू शॉप शुरू
करने की योजना है।
No comments:
Post a Comment