नेशनल न्यूज ब्यूरो। कार्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट सचिन पायलट ने सभी
प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर देश में चल रहीं फर्जी
इन्वेस्टमेंट कंपनियों के प्रति आगाह किया है। उन्होंने अपील की है कि वो
केन्द्रीय ऐजेन्सियों को लोकल पुलिस की मदद उपलब्ध कराएं ताकि ऐसी कंपनियों
के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
सचिन पायलट ने अपने पत्र में बताया है कि देश में 34 हजार से ज्यादा कंपनी
इन्वेस्टमेंट जमा करा रहीं हैं जबकि मात्र 12 हजार कंपनियां ही सरकार की
सूची में लिस्टेड हैं। ऐसी स्थिति में ज्यादातर कंपनियां फ्राड होते हुए भी
बाजार में सक्रिय हैं। श्री पायलट ने मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि
वो अपनी राज्य पुलिस की मदद से ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करें एवं
रिजर्व बैंक के अधिकारियों को ऐसी कार्रवाईयों में मागदर्शन के लिए शामिल
करें।
No comments:
Post a Comment