नेशनल न्यूज ब्यूरो। पिछले दिनों विशाखापटनम में Secured Investment
Marketing Services (SIMS) के पीड़ितों ने जबर्दस्त रैली निकालकर
भूखहड़ताल की घोषणा की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक केवल दो ही
डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है जबकि शेष खुले घूम रहे हैं।
सनद रहे कि करीब 40 हजार लोगों से 500 करोड़ की ठगी के मामले में Secured Investment Marketing
Services (SIMS) के सीएमडी के सुरेन्द्र गुप्ता एवं कुछ अन्य डायरेक्टरों
की गिरफ्तारी के बाद भी कंपनी उनका निवेश उन्हें लौटाने को तैयार नहीं है।
निवेशकों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कंपनी पर पूरी तरह से शिकंजा नहीं
कसा है इसलिए अभी भी कंपनी के कुछ डायरेक्टर्स खुलेआम घूम रहे हैं एवं
निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment