Tuesday, 12 March 2013

नकली नोट के मुकाबले आरबीआई ला रहा है प्लास्टिक के नोट

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि जाली नोटों का मुकाबला करने और नोटों का जीवनकाल बढ़ाने के मकसद से प्लास्टिक के करेंसी नोट शुरू किए जाएंगे और इस संबंध में पांच शहरों में इसका प्रायोगिक परीक्षण किया जाएगा।
वित्त राज्यमंत्री नमो नारायण मीणा ने वाईपी त्रिवेदी के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक ने निर्णय लिया है कि प्रायोगिक परीक्षण के आधार पर 10 रुपए मूल्य के प्लास्टिक के नोट जारी किए जाएं।
उन्होंने कहा कि भिन्न जलवायु वाले पांच शहरों कोच्चि, मैसूर, जयपुर, भुवनेश्वर और शिमला में प्रायोगिक परीक्षण किए जाएंगे। मीणा ने कहा कि रिजर्व बैंक ने सूचित किया है कि प्लास्टिक नोट शुरू करने का मूल उद्देश्य इसका जीवनकाल बढ़ाना और जाली नोटों का मुकाबला करना है।

No comments:

Post a Comment