Wednesday, 20 March 2013

प्रिया और स्वाती की तलाश में छापामारी, आफिस से मिले कंडोम्स और पोर्न सीडी

गया: लोन दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की ठगी करनेवाले सौरभ राज को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. इससे पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार सौरभ से कड़ी पूछताछ की. ठगी की घटना से संलिप्त प्रिया कंसलटेंसी से जुड़ी प्रिया व स्वाति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी की.
पुलिस ने शहर स्थित दीन दुलारी नर्सिग होम के समीप स्थित प्रिया कंसलटेंसी के कार्यालय में छापेमारी की. वहां से एक लैपटॉप, कंप्यूटर सहित कंसलटेंसी से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए. प्रिया व स्वाति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
जांच के दौरान नये-नये खुलासे हो रहे हैं. सिटी डीएसपी ने बताया कि प्रिया कंसलटेंसी से कंडोम व अश्लील फिल्मों वाली सीडी बरामद हुए हैं. अब इस मामले को देह व्यापार से जोड़ कर भी देखा जा रहा है. इसकी भी जांच की जा रही है. सिटी डीएसपी ने बताया कि प्रिया कंसलटेंसी से बरामद लैपटॉप व कंप्यूटर को विशेषज्ञों के माध्यम से जांच की जायेगी. छानबीन से पता चला है कि लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का तार दिल्ली से भी जुड़ा है. इस मामले की छानबीन करने वाले पुलिस पदाधिकारी दिल्ली में भी छापेमारी करेंगे.

No comments:

Post a Comment